वैक्सीन लगाओ… गिफ्ट पाओ… संस्था मातृभूमि का जन जागरूकता अभियान

वैक्सीन लगाओ… गिफ्ट पाओ…संस्था मातृभूमि का जन जागरूकता अभियान

इंदौर । देश भर में आई त्रासदी से लोगो का जानमाल का नुकसान तो हुआ ही साथ ही बहुत से लोगो ने अपने “अपनो” को भी इस त्रासदी में खोया है। संस्था मातृभूमि द्वारा अब कोई परिवार अपने को नही खोए इसके लिए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। जिसमे संस्था के सदस्य लोगो को वैक्सीन लगवाओ-गिफ्ट पाओ से जागरूक कर रहे है। संस्था मातृभूमि संरक्षक उत्तम सिंह वालिया ने बताया की बापट चौराहा दीनदयाल उपाध्याय नगर सुखलिया केंद्र पर विधायक रमेश मैंदोला एवं सुरजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे कोरोना वैक्सीन लगवाने पर लोगो को रिटर्न गिफ्ट भी दिए जा रहे है साथ ही लोगो को कोरोना से बचाव की जानकारी भी सदस्यो द्वारा दी जा रही हैं। वही कलेक्टर मनीष सिंह ने बापट चौराहा झोन पर चल रहे इस अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महा वैक्सीन अभियान में लोगो को जागरूक करने का जिम्मा जो संस्था के सदस्यों ने उठाया है। वह वाकई तारीफें काबिल है। सुरजीत सिंह वालिया द्वारा चलाए गए वैक्सीन लगाओ-गिफ्ट पाओ अभियान से लोगों में जागरूकता तो आएगी साथ ही इससे अधिक से अधिक लोगो को वेक्सीनेशन लगाने का फायदा भी होगा।