बिना अनुमति के निकली जन आशीर्वाद यात्रा पर मुकदमा दर्ज हो ~बाकलीवाल

बिना अनुमति के निकली जन आशीर्वाद यात्रा पर मुकदमा दर्ज हो ~बाकलीवाल


इंदौर~ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बिना अनुमति के निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा पर प्रशासन मुकदमा दर्ज करें।।।
शहर काँग्रेस कार्यालय द्वारा एडीएम श्री पवन जैन जी से मांगी गई जानकारी के अनुसार यात्रा को अनुमति नही दी गई है।
बाकलीवाल ने कहा कि प्रशासन धार्मिक आयोजनों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाता है।कोरोना का खतरा बताकर त्योहारों पर प्रतिबंध लगाता है। जनता के लिए ओर राजनीतिक दल के लिए अलग अलग क़ानून बनाया जाता है।
कल जो धारा 144 प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किया गया है,जिसमे कहा गया है,की कोई भी धार्मिक आयोजनों में आदेश का उलंघन करेगा उस पर कानूनी कार्यवाही करेगा।।।
लेकिन जन यात्रा में भीड़ जमा हो रही है,कोरोना गाईड लाइन का उल्लंघन हो रहा है,लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुवा है।।।
बाकलीवाल ने प्रशासन से माँग की है कि बिना अनुमति लिए निकाली गई यात्रा पर कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करें।।