प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव में 301 उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को राशन बांटा

भाजपा वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव में 301 उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को राशन बांटा
इंदौर 07 अगस्त,2021/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज भाजपा वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने नगर की 301 उचित मूल्य की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाते हुए हितग्राहियों को राशन बांटा।
अन्न महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयगर्वीय एवं गोवा के विधायक प्रवीण जयंत, विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल, ने चेतना प्रा.सह.उप.भंडार 77 वी वीणा नगर एवं कैलोद करताल प्रा.सह.उप.भंडार तेजाजी नगर में हितग्राहियों को राशन बांटा।
प्रदेश के गृह मंत्री व इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया, राजेश उदावत ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 5 लोकमान्य तिलक प्रा.सह.उ.भंडार(ब्रांच) 56 गुलाब बाग मुसाखेडी रिंगरोड में राशन बांटा।
प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जयदीप जैन, कमला बाघेला, निरंजनसिंह चौहान, संदीप दुबे, गोलू शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 1 आदर्श श्रमिक प्रा.सह. उप भंडार 5 रामचन्द्र नगर में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राशन बांटा।
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 5 के संत रविदास प्रा.सह.उ.भंडार 1/3 रूस्तम का बगीचा में कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राहियों को राशन बांटा।
सांसद शंकर लालवानी विधानसभा क्षेत्र कं्र 1 जनसुविधा प्रा.सह. उप भंडार 337 भागीरथपूरा में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राशन बांटा।
विशेष रूप से आज इंदौर पधारे गोवा के खाद्य मंत्री गोविन्द गोडे, विधायक आकाश विजयर्गीय, हरप्रीतसिंह बक्षी में अंकिता महिला प्रा.सह. उप भंडार 53/2 मोती तबेला में प्रमुख कार्यकर्ताआेंं के साथ हितग्राहियों को राशन बांटा।
वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 तिलक प्रा.सह. उप भंडार 470 स्कीम नं 71 में, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने विधानसभा राऊ हुकमाखेडी आपूर्ति स्टोर्स, हुकमाखेडी में, विधायक महेन्द्र हार्डिया ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 5 परसराम प्रा.सह.उ.भंडार, 79 संविद नगर में, विधायक श्रीमती मालिनी गौड, घनश्याम शेर, सोनू राठौर ने विधायक क्षेत्र कं्र 4 सर्वउपयोगी प्रा.सह. उप भंडार, 86 लाबरिया भेरू में, विधायक रमेश मेंदोला ने विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के शीलनाथ केम्प प्रा.सह. उप भंडार, 4/10 नंदा नगर में, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधायक क्षेत्र कं्र 3 के रूचिरा प्रा.सह. उप भंडार, 7/3 मोती तबेला में, इ.वि.प्रा.पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, जयंत भिसे, अभिषेक बबलू शर्मा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर ने विधानसभा राऊ बिचोली मर्दाना प्रा.सह. उप भंडार, बिचोली मर्दाना में, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने लोकमान्य सहयोग प्रा.सह. उप भंडार 172 जानकी नगर में, शेष अन्य दुकानों पर भाजपा नगर पदाधिकारी देवकीनंदन तिवारी, अनंत पंवार, सविता अखण्ड, शैलजा मिश्रा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, मनदीपसिंह बाजवा, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, राजेश शिरोडकर, मंजूर एहमद, वासुदेव पाटीदार, विनोद पारगी सहित मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी, सभी निवृत्तमान पार्षदगण एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राहियों को राशन बांटकर अन्न महोत्सव मनाया। अन्न महोत्सव का यह कार्यक्रम आज पूरे प्रदेश में मनाया गया।