महावीर बाग आनंद महोत्सव में क्रिकेट टीम के 4 दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हीलचेयर भेंट

महावीर बाग आनंद महोत्सव में क्रिकेट टीम
के 4 दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हीलचेयर भेंट

इंदौर,। एरोड्रम रोड स्थित आनंद समवशरण, महावीर बाग में राष्ट्रसंत आचार्य भगवंत आनंद ऋषिजी म.सा. के 121वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि म.सा. के सान्निध्य में श्वेतांबर जैन महासंघ एवं राष्ट्रीय जैन श्वेतांबर जैन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मानव सेवा के रूप में राष्ट्रीय विकलांग क्रिकेट टीम इंदौर के 4 दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हीलचेयर भेंट की गई।
इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट टीम के सभी 12 खिलाड़ी भी उपस्थित थे। कलेक्टर मनीषसिंह की प्रेरणा से इन खिलाड़ियों को विभिन्न संगठनों की ओर से यह सौगात दी गई। इनमें 2 व्हीलचेयर श्वेतांबर जैन महासंघ की ओर से अध्यक्ष कैलाश नाहर एवं महामंत्री विमल तांतेड़ के सौजन्य से दी गई है। राष्ट्रीय जैन श्वेताम्बर फाउंडेशन ट्रस्ट की और से 2 व्हीलचेयर प्रदान की गई। कुल 4 व्हीलचेयर के लिए डेढ़ लाख रू. का योगदान किया गया है। समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष नेमनाथ जैन, हस्तीमल झेलावत, सतीशचंद तांतेड़, जिनेश्वर जैन, पीयूष जैन, सुनील जैन मकवाना, सुमतिलाल छजलानी ने प्रारंभ में विकलांग खिलाड़ियों का स्वागत किया। उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि म.सा. ने मानव सेवा के इस अभियान की खुले मन से प्रशंसा करते हुए सभी खिलाड़ियों के प्रति आशीर्वाद व्यक्त किए और मंगल पाठ सुनाया। संचालन हस्तीमल झेलावत ने किया।