डॉ. अम्बेडकर मंडल (कोदरिया) व के.जी माहेश्वरी मंडल (महू नगर) की कार्यसमिति संपन्न

डॉ. अम्बेडकर मंडल (कोदरिया) व के.जी माहेश्वरी मंडल (महू नगर) की कार्यसमिति संपन्न


इंदौर . भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि भारतीयजनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न हो रही है। इसी कड़ी में आज डॉ. अम्बेडकर मंडल(कोदरिया) व के.जी. माहेश्वरी मंडल(महू नगर) की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।

डॉ. अम्बेडकर मंडल(कोदरिया) की बैठक पाताल हाईटस गार्डन, कोदरिया में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मंडल पदाधिकारियों का मंडल में बूथों पर नियमित प्रवास होना चाहिए। बूथ की ग्रेडिंग करते हुए उसे चार भागों में बांटकर कार्य योजना बनाना होगी। बूथ पर निवासरत समाज के प्रमुख लोग व प्रतिनिधियों को पार्टी से जोडने का कार्य हमें करना है। मंडल बनाने के लिये मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठकें होना चाहिए, केन्द्र व प्रदेश तथा नगर संगठन के द्वारा दिये गये कार्यो को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिये योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। जो इकाई सक्रिय होगी वही सक्षम के साथ स्वावलम्बी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बूथ की होती है। जब बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति से संपन्न करते हुए भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी हमारा बूथ मजबूत होगा।
के.जी माहेश्वरी मंडल(महू नगर) की बैठक उत्तम गार्डन महू में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, अशोक सोमानी, राधेश्याम यादव, अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव ने ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास भले ही 1980 से शुरू हुआ लेकिन इसके पूर्व 1952 से भारतीय जनसंघ ने कार्य करते हुए पार्टी को स्थापित करने का कार्य किया है। उस समय के हमारे सभी पूर्वज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जो मार्गदर्शन और दृष्टि प्रदान की गई। उसी पर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा उतरोत्तर आगे बढ़ते जा रही है। जो हमारा लक्ष्य है उसे हम लगातार विचार में रखते है तो उसे प्राप्त करना आसान होता है और लगातार कार्य करने का परिणाम भी पार्टी की इच्छा अनुसार मिलता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने 23 मार्च 2020 को कोरोना की विकट परिस्थितियों में श्री शिवराजसिंहजी चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में पुनः बागडोर संभाली थी। पूरा प्रदेश कोरोना महामारी की जकड में था और उससे दो दिन पहले तक प्रदेश में मौजूद कमलनाथ सरकार की घोर लापरवाही के चलते इस महामारी से बचने के समूचित उपाय नहीं किये गये थे। प्रदेश में मात्र तीन टेस्टिंग लेब थी, जिनकी क्षमता 300 प्रतिदिन थी हमारी सरकार ने लेब की संख्या 32 कर दी और टेस्टिंग की क्षमता भी 33 हजार के पार पहुंचा दिया, इसी प्रकार कोरोना के उपचार हेतु जनरल वार्ड बेड, आक्सीजीन बेड और आईसीयू को लेकर अफरा तफरी का वातावरण था। लेकिन हमारी सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रयास करके उन्हें आटो सर प्लस किया, आज हमारे पास 3.5 लाख पीपीई कीट और 3.74 हजार से अधिक टैस्टिंग कीट उपलब्ध है।

बैठक में डॉ. रीता उपमन्यु ने भी मार्गदर्शन दिया।
कार्यसमिति का संचालन महेश यादव ने किया व आभार दिनेश पटेल ने माना।