देपालपुर व गौतमपूरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

देपालपुर व गौतमपूरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 

इंदौर  . भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न हो रही है। इसी कड़ी में आज देपालपुर व गौतमपूरा मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।
चौबीस अवतार मंडल(देपालपुर) की बैठक मोहित गार्डन देपालपुर में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, अशोक सोमानी, रामविलास पटेल, अंतरसिंह मौर्य, चिन्टू वर्मा, महेन्द्र ठाकुर, देवकरण दरबार, किशोर चौधरी, सतीश मारू, महेश पटेल, अजय आहूजा, सत्यनारायण पटेल, गोपाल कटेसरिया, विमल यादव, भगवती जाधव सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जो इकाई सक्रिय होगी वही सक्षम के साथ स्वावलम्बी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बूथ की होती है। जब बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति से संपन्न करते हुए भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी हमारा बूथ मजबूत होगा। स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वावलम्बी मंडल बनाने के लिये मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठकें होना चाहिए, केन्द्र व प्रदेश तथा नगर संगठन के द्वारा दिये गये कार्यो को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिये योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। मंडल पदाधिकारियों का मंडल में बूथों पर नियमित प्रवास होना चाहिए। बूथ की ग्रेडिंग करते हुए उसे चार भागों में बांटकर कार्य योजना बनाना होगी। बूथ पर निवासरत समाज के प्रमुख लोग व प्रतिनिधियों को पार्टी से जोडने का कार्य हमें करना है।
धन्नालाल पटेल मंडल (गौतमपूरा) की बैठक ब्राम्हण समाज धर्मशाला, गौतमपूरा में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, अशोक सोमानी, रामविलास पटेल, उमरावसिंह मौर्य, महेन्द्र ठाकुर, भारतसिंह आंजना, राजू जाट अशोक भावसार, सीताराम चौधरी, चेतन भावसार, आत्माराम आंजना, समंदर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, जगदीश सोलंकी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास भले ही 1980 से शुरू हुआ लेकिन इसके पूर्व 1952 से भारतीय जनसंघ ने कार्य करते हुए पार्टी को स्थापित करने का कार्य किया है। उस समय के हमारे सभी पूर्वज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जो मार्गदर्शन और दृष्टि प्रदान की गई। उसी पर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा उतरोत्तर आगे बढ़ते जा रही है। जो हमारा लक्ष्य है उसे हम लगातार विचार में रखते है तो उसे प्राप्त करना आसान होता है और लगातार कार्य करने का परिणाम भी पार्टी की इच्छा अनुसार मिलता है।
बैठक में गोपालसिंह चौधरी, गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा, महेन्द्रसिंह ठाकुर, रामविलास पटेल, अंतरसिंह मौर्य, भारतसिंह आंजना ने भी मार्गदर्शन दिया।