अन्न महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में राऊ विधानसभा की बैठक संपन्न

अन्न महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में राऊ विधानसभा की बैठक संपन्न


इंदौर . भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार 7 अगस्त को नगर की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राहियों को राशन बांटा जायेगा। प्रदेशभर में मनाये जाने वाले इस उत्सव के अंतर्गत 1 करोड 15 लाख लोगों को अनाज का बेग दिया जायेगा, इसमें 4 करोड 90 लाख लोगों का राशन होगा।
उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राऊ विधानसभा में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मधु वर्मा की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जयंत भिसे, अभिषेक बबलू शर्मा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर, युवराज दुबे, रवि पटवारी, पुरूषोत्तम जायसवाल, बलराम वर्मा, निलेश चौधरी, मयुरेश पिंगले, मन्नी भाटिया सहित नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में गौरव रणदिवे ने बताया कि कांग्रेस सरकार अपने राजकाल में गरीबों के कल्याण व उत्थान करने की सिर्फ बात ही करती थी, लेकिन वास्तव में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के द्वारा गरीबां के उत्थान व कल्याण के लिये योजनाएं लागू कर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया।
7 अगस्त को पूरे मध्यप्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों पर उत्सव मनाते हुए हितग्राहियों को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा राशन बांटने का कार्य किया जायेगा। इसके पूर्व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान लाईव रहकर संबोधित करेंगे। तत्पश्चात मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी लाईव संबोधित करेंगे।
राशन दुकानों पर मा. प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्रीजी के लाईव संबोधन को सुनने के लिये उचित व्यवस्था की जायेगी।