आन अग्रवाल ने कायम किया अदभुद रिकार्ड,

इन्दीर के आन अग्रवाल ने कायम किया अदभुद रिकार्ड,

सबसे कम उम्र में नौ अंकों की संख्याओं को पहचान कर पढा। इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड 2022 के प्रतिनिधि ने बधाई देते हुए आन अग्रवाल की उपलब्धि को दर्ज किया है। जिसके अनुसार 13 जुलाई 2017 को जन्मे आन अग्रवाल ने मात्र तीन साल ग्यारह महिने और छः दिन की सबसे कम उम्र में 19 जून 2021 को नौ अंकों की पाँच संख्याओं की भारतीय गणित पद्धति से पढ़कर दिखाया है।*

मात्र दो मिनट में नौ अंकों की पाँच संख्याओं को पढ़ने वाला आन सबसे कम उम्र का पहला भारतीय बच्चा बन गया है। इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड के संपादक मंडल ने आन के प्रयासों और धैर्य की सराहना करते हुए उसकी उपलब्धि का सत्यापन कर मान्यता प्रदान की है। संपादक मंडल के अनुसार इण्डिया बुक ऑफ रिकार्डस के आने वाले संस्करण में यंकेस्ट टू रीड नाइन डिजिट नम्बर्स शीर्षक के अन्तर्गत आन की उपलब्धि को प्रकासित किया जायगा। समाचार