भाजपा के छः मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई

भाजपा के छः मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न हो रही है। सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें आयोजित हो रही है। इसी कड़ी में आज छः मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। आज लक्ष्मणसिंह गौड मंडल, देवी अहिल्या मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल, छत्रसाल मंडल एवं शिवाजी मंडल की कार्यसमिति बैठक 5 सत्रों में संपन्न हुई।
लक्ष्मणसिंह गौड मंडल की बैठक अहिल्या परिसर हवा बंगले के सामने विधायक श्रीमती मालिनी गौड, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल बाघेला, सोनू राठौर, देवकीनंदन तिवारी, शानू शर्मा, अवधेश यादव, ओमप्रकाश फरक्या, राघवेन्द्रसिंह बेस, अनंत पंवार, मनदीपसिंह बाजवा, ज्योति तोमर, राकेश जैन, संजय मोटवानी, अजय बडजात्या, राहुल वाधवानी, शक्ति यादव, दीपक अग्रवाल, इन्दू श्रीवास्तव, लता जगताप, देवेन्द्रसिंह रावत सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जो इकाई सक्रिय होगी वही सक्षम के साथ स्वावलम्बी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बूथ की होती है। जब बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति से संपन्न करते हुए भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी हमारा बूथ मजबूत होगा।
कमल बाघेला ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास भले ही 1980 से शुरू हुआ लेकिन इसके पूर्व 1952 से भारतीय जनसंघ ने कार्य करते हुए पार्टी को स्थापित करने का कार्य किया है। उस समय के हमारे सभी पूर्वज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जो मार्गदर्शन और दृष्टि प्रदान की गई। उसी पर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा उतरोत्तर आगे बढ़ते जा रही है। जो हमारा लक्ष्य है उसे हम लगातार विचार में रखते है तो उसे प्राप्त करना आसान होता है और लगातार कार्य करने का परिणाम भी पार्टी की इच्छा अनुसार मिलता है।
देवी अहिल्या मंडल की बैठक वैदिक आश्रम रामबाग में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कमल बाघेला, शेखर किबे, विष्णु तिवारी, गजानंद गावडे सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वावलम्बी मंडल बनाने के लिये मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठकें होना चाहिए, केन्द्र व प्रदेश तथा नगर संगठन के द्वारा दिये गये कार्यो को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिये योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। मंडल पदाधिकारियों का मंडल में बूथों पर नियमित प्रवास होना चाहिए। बूथ की ग्रेडिंग करते हुए उसे चार भागों में बांटकर कार्य योजना बनाना होगी। बूथ पर निवासरत समाज के प्रमुख लोग व प्रतिनिधियों को पार्टी से जोडने का कार्य हमें करना है। साथ ही कमल बाघेला ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक कच्छ पाटीदार धर्मशाला स्नेह नगर में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता राकेश डागोर, हरप्रीतसिंह बक्षी, दिनेश वर्मा, कमल वर्मा, आशीष शर्मा, सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय एवं वरिष्ठ नेता राकेश डागोर भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
अटलबिहारी वाजपेयी मंडल की बैठक साउथ एवेन्यु होटल, साउथ तुकोगंज में वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, राकेश डागोर, रामदास गर्ग, रितेश विरांग, मुकेश मंगल सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता राकेश डागोर ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय एवं वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी भाजपा इतिहास व विकास पर विषय पर मार्गदर्शन दिया।
छत्रसाल मंडल की कार्यसमिति बैठक महक वाटिका में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, महेन्द्र हार्डिया, राजेश उदावत, रामबाबू यादव, दिनेश सोनगरा, नानुराम कुमावत सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय एवं युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने भाजपा इतिहास व विकास पर एवं भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया।
शिवाजी मंडल में पालीवाल समाज धर्मशाला मुसाखेड़ी में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, संतोष मेहता, राजेश उदावत, उमेश मंगरोला, कमल यादव सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय एवं श्री संतोष मेहता ने भाजपा इतिहास व विकास पर एवं भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया।