भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न

भाजपा के डॉ. अम्बेडकर मंडल, रामायण मंडल, संतश्री बालीनाथ मंडल, चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल एवं निपानिया मंडल की कार्यसमिति संपन्न….


इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न हो रही है। सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें आयोजित होना है इसी कड़ी में आज पांच मंडलों की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। डॉ. अम्बेडकर मंडल, रामायण मंडल, संतश्री बालीनाथ मंडल, चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल व निपानिया मंडल की कार्यसमिति बैठक 5 सत्रों में संपन्न हुई।
डॉ. अम्बेडकर मंडल की बैठक इन्फिनिटी होटल बाम्बे हॉस्पिटल के सामने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, गणेश गोयल, अनंत पंवार, मनदीप सिंह बाजवा, सतपालसिंह खालसा, बालमुकुन्द सोनी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन दिया।
संतश्री बालीनाथ मंडल की बैठक मां कनकेश्वरी संस्कार केन्द्र, परदेशीपुरा में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल, कमल बाघेला, हरिनारायण यादव, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत, राहुल चौकसे सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कमल बाघेला ने भाजपा इतिहास व विकास तथा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन दिया।
रामायण मंडल की बैठक गिरधर महल भमोरी में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, गणेश गोयल, गायत्री गोगडे, अवधेश शुक्ला, सुरेश कुरवाडे, पिन्टू चौधरी, सुधीर कोल्हे सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सूरज कैरो ने भाजपा इतिहास व विकास तथा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन दिया।
चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल की बैठक बरसाना गार्डन में नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, मधु वर्मा, संतोष मेहता, जयंत भिसे, राजेश उदावत, पुरूषोत्तम जायसवाल सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक मेंं संतोष मेहता भाजपा इतिहास व विकास तथा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन दिया।
निपानिया मंडल की बैठक मंगलम गार्डन कैलोद हाला में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, श्री अनंत पंवार, श्री मनदीप सिंह बाजवा, कमल वर्मा, प्रकाश कारीगर सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने भाजपा इतिहास व विकास तथा श्री अनंत पंवार ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन दिया