अन्नपूर्णा आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी
प्रभानंद गिरि की समाधि पर पुष्पांजलि

इंदौर,  अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आज सुबह आश्रम के न्यासी मंडल की ओर से आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज की समाधि पर पूजन एवं अभिषेक किया गया। विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच आश्रम परिवार के गोपालदास मित्तल, सत्यनारायण शर्मा, सुनील गुप्ता, श्याम सिंघल आदि ने महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि समर्पित की। इसके बाद आश्रम से जुड़े भक्तों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज का पाद पूजन भी किया।