कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत के प्रथम नगर आगमन पर विमानतल पर आगवानी करते हुए किया स्वागत

*भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत के प्रथम नगर आगमन पर विमानतल पर आगवानी करते हुए किया स्वागत….


इंदौर / भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री थावरचन्द गेहलोत का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद प्रथम बार इंदौर विमानतल पर पधारने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी करते हुए स्वागत व सत्कार किया।
आपने बताया कि श्री गेहलोत कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त होने और शपथ लेने के पश्चात प्रथम बार कर्नाटक से इंदौर पधारे।
विमानतल पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, सूरज कैरो, घनश्याम शेर, प्रताप करोसिया सहित कई समाजों के प्रतिनिधियों के द्वारा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री गेहलोत का भावपूर्ण स्वागत व सत्कार किया । श्री गेहलोत विमानतल से उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे, मंदिर दर्शन पश्चात नागदा पहुंचे।