रतलाम 17 नवंबर। थाना प्रभारी थाना रावटी जिला रतलाम की प्रथम सूचना रिपोर्ट के तहत रमेशचन्द्र लबाना (पडवाल), प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय यू.ई.जी.एस.महुड़ीपाड़ा संकुल केन्द्र शा. हाईस्कूल उमर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। रमेशचन्द्र लबाना (पडवाल) के द्वारा छात्रा के साथ अशोभनीय कृत्य किये जाने से कदाचरण की श्रेणी में आता है। रमेशचन्द्र लबाना (पडवाल), का उक्त कृत्य शिक्षकीय पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण किये जाने के फलस्वरूप सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में रमेशचन्द्र लबाना (पडवाल), का मुख्यालय शा.उ.मा.वि. सकरावदा जिला रतलाम नियत किया जाता है। निलंबन काल में मूलभूत नियम-53 के प्रावधान अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


