अनुपयोगी शासकीय वाहनों की सार्वजनिक नीलामी

रतलाम 17 नवंबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे ने बताया कि कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रतलाम के जिला मुख्यालय रतलाम पर दो अनुपयोगी शासकीय वाहन Mahindra XYLo Mp-02-Hc-0156 (Year 2010) एवं Mahindra XYLo Mp-02-Hc-0157 (Year 2010) को सार्वजनिक नीलामी ‘जैसी स्थिति में है उसी स्थिति’ में 25 नवंबर (मंगलवार) को दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य पृथक-पृथक नीलामी की जाना है।
इस हेतु बोलीदार को प्रत्येक वाहन के लिए रूपये 5,000/-की नगद धरोहर राशि नजारत अनुविभाग, जिला न्यायालय रतलाम में 24 नवंबर को सायं 5 बजे तक जमा कराना आवश्यक होगी। साथ ही बोली अंतिम होने पर जमा कराई गई धरोहर राशि के समायोजन पश्चात शेष संपूर्ण धनराशि का भुगतान बोली अंतिम होने के अगले कार्य दिवस तक जमा कराना होगा और असफल बोलीदार की धरोहर राशि नीलामी कार्यवाही संपूर्ण होने के पश्चात् तत्काल वापस लौटायी जाएगी। वाहन का भौतिक निरीक्षण न्यायालय परिसर रतलाम में किया जा सकेगा।