सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्मजयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को सद्भावना दौड़ का होगा आयोजन

रतलाम 30 अक्टूबर । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्मजयंती के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा 31 अक्टूबर को किया जा रहा है। सद्भावना दौड़ अंतर्गत खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी और सामाजिक संस्थान के सदस्यों द्वारा भाग लिया जाएगा। सद्भावना दौड़ प्रातः 7:30 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर छत्री पूल, कॉलेज रोड से जेल रोड होते हुए लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा से होते हुए सज्जन सिंह स्टैचू से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समापन होगा।