राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने हेतु एकता दौड़ 31 अक्टूबर को

रतलाम 29 अक्टूबर। सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने एवं मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी पुलिस थाना स्तर पर 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे एकता दौड Run for Unity का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौड़ में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक युवा, खिलाड़ी, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, स्कूल-कॉलेज के बच्चे, एनसीसी, एनएसएस कैडेटस, सृजन समूह की बालिकाए, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिस कर्मी एवं विसबल वाहिनियों के पुलिस कर्मी भाग लेगे। दौड़ का रूट लगभग 3 किमी रखा जाएगा तथा रूट पर प्रतिभागियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। रूट नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। पीने के पानी, ग्लूकॉज, फर्स्ट एड बॉक्स और यदि उपलब्ध हो तो एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत फोटो एवं वीडियो जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर से थाना के नाम के साथ पोर्टल http://runforunity.nic.in, सोशल मीडिया हेस्टेग #RunForUnity एवं #EktaDiwas पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक श्री विनीत कपूर रहेगे। जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। Run for Unity कार्यक्रम प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि जन समुदाय की भागीदारी का अवसर है।