नित्य चिंता हरण गणपति को छप्पन भोग लगाया साथ ही महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया

रतलाम। श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड पर आज बुधवार को मंदिर समिति की और से दोपहर 12 बजे भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया जाकर महाआरती एवं महाप्रसादी (अन्नकूट) का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया कि अन्नकूट महाप्रसादी आरती के पश्चात दोपहर 12:30 पर चालु किया गया जो शाम की 05 बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर प्रसादी का लाभ लिया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता श्री अशोक यादव, जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, पं अमित रावल, मुकेश व्यास,श्रीमती रत्ना पाल, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, संजय पेमाल, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, विनोद गुर्जर, अंकुर देवड़ा, जितेन्द्र बामनिया, राजवीर सिंह, मनीष सोलंकी, कालु सोलंकी, हितेश नागल आदि ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया। उक्त जानकारी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जनक नागल ने दी।