-
मन की बात मे प्रदेश स्तर पर रतलाम को दूसरा स्थान मिलना गर्व की बात – भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
-
दीपावली मिलन के साथ भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न

रतलाम 29 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक बुधवार को अतिथि गार्डन मे दीपावली मिलन समारोह के साथ आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मुख्य वक्ता के रूप मे मार्गदर्शन दिया। जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। बैठक के दौरान हालही मे प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम मे रतलाम को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान मिलने पर हर्ष जताया गया और आगामी कार्यक्रमों मे रतलाम को पहले स्थान पर लाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य वक्ता जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी अपेक्षित कार्य करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता पद और पावर के लिए नही, अपितु विचार के लिए कार्य करते है, हमे विचार को और आगे लेकर जाना चाहिए। भाजपा के सभी पदाधिकारी सफल संगठक के रूप मे आगे बड़े और पार्टी का विस्तार करें। पद आज है और कल नही रहेगा, लेकिन व्यवहार संदेव साथ रहता है। पद का घमंड नही करना चाहिए और भाजपा की पंच निश्ठाओं के लिए संदेव कार्य करते रहना चाहिए। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ता के परिश्रम से ही बनी है। पार्टी पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के भी सक्रिय भागीदारी करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मन की बात मे जिले को प्रदेश मे दूसरा स्थान मिला है। मेहनत यदि और की जायेगी तो जिला पहले स्थान पर भी आ जायेगा। पार्टी पदाधिकारियों जागरूकता के साथ सभी कार्य करें और आगामी दिनों मे आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रमों के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर होने वाले यूनिटी मार्च मे सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्री उपाध्याय ने कहा कि आगामी दिनों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सम्मेलन, पदयात्रा आदि विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इन्हें सभी पदाधिकारी सामूहिक मेहनत कर सफल बनाए।
आरंभ में आत्म निर्भर भारत की जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी ने अब तक हुए आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैलाना और जावरा को छोड सभी विधानसभाओं मे सम्मेलन हो चुके है। विधानसभा के बाद 01 से 30 नवंबर तक सभी 25 मंडलों मे आत्मनिर्भर भारत संकल्प के सम्मेलन और 15 से 30 नवम्बर के बीच काॅलेजों मे सेमिनार और घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम होगे। इन सभी कार्यक्रमों मे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक की शुरुआत भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर भाजपा आई.टी.सेल के जिला संयोजक नीलेश राव का मन की बात कार्यक्रम जिले की उपलब्धि पर सम्मान किया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।


