रतलाम 14 अक्टूबर । भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी रूची शर्मा, एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागो को 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओ को युवा उत्सव आयोजन में विभिन्न 07 विधा यथा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रतिभागिता कराने के निर्देश दिए। साथ ही My Bharat portal लींक https://mybharat.gov.in/ में ऑनलाईन तथा प्रतिभागी के ऑफलाईन पंजीयन हेतु ‘‘पंजीयन फॉर्म’’ खेल और युवा कल्याण जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय में 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा करा सकते है।
चयनित दल – जिला स्तर से विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर, संभाग स्तर से विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर, राज्य स्तर से विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भारतमण्डपम् नई दिल्ली में प्रतिभागीता करेंगे।


