रतलाम। 12 अक्टूबर 2025, रविवार को शरद पूर्णिमा पर्व के अंतर्गत कस्तूरबा नगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार शाम “नवकार की महिमा” विषय पर भजन प्रतियोगिता एवं मनोरंजन गेम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदिनाथ महिला मंडल द्वारा निर्णायक श्रीमती ज्योति चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
भजन प्रतियोगिता में महिला वर्ग से प्रथम पुरस्कार श्रीमती रूपाली जैन को तथा द्वितीय पुरस्कार श्रीमती दिव्या जैन को प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार श्री रौनक मिंडा को तथा द्वितीय पुरस्कार श्री रवि जैन को मिला।
मनोरंजन गेम में श्रीमती रेणु जैन विजेता रहीं। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्री रवि जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. नमिता गांधी ने किया। आदिनाथ महिला मंडल द्वारा यह प्रथम बार आयोजित प्रयास रहा, जो अत्यंत सफल और सराहनीय रहा। उक्त जानकारी आदिनाथ महिला मंडल, कस्तूरबा नगर के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई।



