रतलाम। पंजाबी समाज के तत्वावधान में कल्याणी माता मंदिर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भजन संध्या एवं गरबा रास का आयोजन किया गया।
पंजाबी समाज अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वासन ने बताया कि गत 31 वर्षों से कल्याणी माता मंदिर में नवरात्रि पर्व परंपरागत रूप से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भजन संध्या में भजन गायिकाओं अर्चना शर्मा, रेखा छाबड़ा, निम्मो कथूरिया, ज्योति कपूर, नीतू चोपड़ा एवं सरिता अरोड़ा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में दर्शना खेड़ा मीनाक्षी मालिक ,आशा कुमार,शैल कुमार चीना आनंद,सुनीता वासन नीरू भाटिया, कीर्ति कालरा ,उमा भारद्वाज
कार्यक्रम में समाजजनों के साथ लायंस क्लब रतलाम गोल्ड से सरोज ओझा, संतोष पुरोहित, आरती त्रिवेदी, कल्पना पुरोहित, वैशाली मचावे, आशा चौधरी, कविता पुरोहित, भावना पुरोहित, संतोष जोशी,आरती दीक्षित कोमल पोरवाल एवं पिंकी सिंह सरोज गुप्ता एकता शर्मा उपस्थित रहीं। भजन संध्या एवं गरबे में श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ उल्लासपूर्वक सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न किया गया। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वासन ने दी।


