रतलाम 28 सितम्बर ।आज महिला कांग्रेस द्वारा “सम्मान की राखी अभियान” के अंतर्गत शहर महिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का शहर महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कुसुम चाहर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “सम्मान की राखी अभियान” के अंतर्गत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चित्र पर राखी बाँधकर भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा को राजनीति से ऊपर बताया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता भारतीय संस्कृति का पवित्र बंधन है। इसे राजनीति की गंदी भाषा से जोड़ना शर्मनाक है। भाजपा को ऐसे नेताओं पर कार्यवाही करनी चाहिए, जो समाज में गलत संदेश फैलाते हैं।
महिला कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि— “सम्मान से बड़ा कोई चुनाव नहीं, बहन-भाई के रिश्ते पर राजनीति नहीं।”
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें आशा रावत, नजमा बेलूत, राधा प्रजापति, अनु निकाडी, जायद खान, मुमताज खान, मंजू बाला गुर्जर, अनीता बैरागी, आरिफा कछवाया, रेखा सोलंकी, जूही सोलंकी, काजल सोलंकी, कमलेश चौहान, साधना नकुम, मनोरमा परमार, लीलाबाई, सीमा, मंजू तिवारी, जमीला बी, हुसैना बी, फातिमा, परवीन खान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थीं। यह जानकारी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कुसुम चाहर द्वारा दी गई।


