रतलाम। समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रत्नपुरी कालोनी 80 फिट रोड निवासी डॉ रतनलाल बकलीवाल के निधन उपरांत उनका नेत्रदान (कॉर्निया) किया गया। इस नेक कार्य से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई दृष्टि प्राप्त होगी।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया की सेवाभावी गिरधारीलाल वर्धानी ने डॉ रतनलाल बकलीवाल के पौत्र किंकिण बकलीवाल ,शुभम बकलीवाल एवं निरमय बकलीवाल सहित परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। परिजनों की सहमति के बाद नेत्रम संस्था ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ ददरवाल मनीष तलाच एवम मोहनलाल राठौड़ के साथ तत्परता से रतलाम पहुँचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली,गोपाल राठौड पतरा वाला,ललित राठौड, गिरधारीलाल वर्धानी,भगवान ढलवानी ,उपिस्थत थे । नेत्रम संस्था ने बकलीवाल परिवार का आभार व्यक्त किया और इस नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। नेत्रम संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लें।


