रतलाम 24 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के तीसरे दिन सारेगामापा फेम मंजीरा गांगुली ने निगम के सांस्कृतिक मंच से एक से बढ़कर एक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबुर कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना व माताजी के भजन से की फिर सारेगामा फेम मंजीरा गांगुली द्वारा नए पुराने सदाबहार गीतों का दौर शुरू करते हुए पिया तू अब तो आजा.., मैं तेनु समझावां.., गली में आज चांद निकला.., लागी तुम से मन की लगन.., मंजीरा गांगुली और पप्पू शर्मा ने युगल गीत गाये, पर्दा पर्दा अपनो से कैसा पर्दा.., परदेसिया.., छुप गए सारे नज़ारे ओय क्या बात हो गई आदि गीतो की प्रस्तुति वहीं गायक पप्पू षर्मा द्वारा वादा कर ले सजना तेरे बिना में ना रहूं, आज मौसम बड़ा बईमान है गीतो की प्रस्तुति तथा नृत्य ग्रुप ने सुमधुर गीतो पर आर्कशक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
कलाकारो का स्वागत राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी व राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया।



