महापौर प्रहलाद पटेल का सनातन सोश्यल ग्रुप ने किया सम्मान

  • मेले में निःशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने पर माना आभार
  • नगर निगम के इतिहास पहली बार हुई निःशुल्क पार्किंग

रतलाम 24 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय नवरात्री मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मेले में निःशुल्क पार्किंग करने पर महापौर प्रहलाद पटेल निगम आयुक्त अनिल भाना का सनातन सोश्यल ग्रुप ने नगर निगम कार्यालय पंहूचकर सम्मान किया।
सनातन सोश्यल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया।
महापौर प्रहलाद पटेल के सम्मान के अवसर पर सनातन सोश्यल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित के अलावा राजेश माहेश्वरी, पवन सोमानी, निलेश सोनी, कैलाश झालानी, राजेन्द्र पाटीदार, मंगल लोढ़ा, रमेश पांचाल, गौरव त्रिपाठी, संदीप यादव, धर्मेन्द्र व्यास, संजय दलाल, योगेश पापटवाल, रामबाबु शर्मा, सोनू यादव, गोपाल शर्मा, नरेन्द्र श्रेष्ठ, संजय दलाल, विशाल सिंह चावड़ा, योगेश सोनी, जनक नागल, संजय सोकल, चेतन सोनी, राजू हांकी, राजाराम जयपुरी, हेमन्त राहौरी आदि उपस्थित थे।