
रतलाम, 24 सितम्बर। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर एवं रेलवे कॉलोनी में पश्चिम रेलवे सिविल डिफेंस रतलाम की टीम द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी श्री डी.एम. सिंह सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आम जनता को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम हैं।नुक्कड़ नाटक का निर्देशन सिविल डिफेंस रतलाम के इंचार्ज श्री चेतन मीणा ने किया तथा संचालन श्री योगेश पाल ने संभाला। इस नाटक में कलाकारों के रूप में श्री जगदीश डोंगरे, श्री विक्रम कनिक, श्री रोहित परिहार, श्री बाबू भाई चारेल, श्री कमलेश मीणा, श्री गोविंद चरणावत एवं श्री राजकमल प्रसाद ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



