जिला चिकित्सालय रतलाम में स्वच्छता उत्सव आयोजित किया गया

सेवा पखवाड़े के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने अस्पताल में सफाई की

रतलाम 20 सितंबर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता उत्सव सेवा पखवाड़े का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। सिविल सर्जन एम एस सागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सा रतलाम के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रत्येक वार्ड , अस्पताल में रखे दवाइयां के सेल्फ , अस्पताल परिसर आदि स्थानों पर झाड़ू लगाई और पूरे अस्पताल परिसर की साफ सफाई की। स्वच्छता उत्सव के दौरान जिला चिकित्सालय में सभी दवाइयां उपकरण का भी स्टेरलाइजेशन किया गया । ऑपरेशन थिएटर एवं चिकित्सा संबंधी विभिन्न स्थानों को संक्रमण मुक्त किया गया। अस्पताल में रखी पुरानी फाइलों और दस्तावेजों की साफ सफाई की गई तथा उन्हें सुव्यवस्थित किया गया। अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां के स्थान को भी पूरी तरह साफ स्वच्छ किया गया ।
स्वच्छता उत्सव के दौरान आरएमओ डॉ अभिषेक अरोरा, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, विभिन्न नर्सिंग ऑफिसर सहित समस्त स्टाफ ने पूरे मनोयोग से स्वच्छता संबंधी कार्य में अपनी भूमिका निभाई।