मिडिल स्कूल बामनखेड़ी में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों को जानकारी दी

रतलाम 20 सितंबर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बामन खेड़ी के अंतर्गत मिडिल स्कूल बामनखेड़ी में आज पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्कूली बच्चों को पोषण के विभिन्न पहलुओं के बारे में तथा अपने आसपास और अपने घर में उपलब्ध वस्तुओं के लाभ के बारे में बताया गया, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन शैली, विभिन्न प्रकार की घरेलू औषधियां एवं होम्योपैथिक औषधी के लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।