रतलाम । आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ केंद्र) रेवास के गांव बड़ोदिया पर 18 सितंबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 33 महिलाओं की बीपी शुगर और कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की गई,4 एएनसी महिला की जांच,12 महिला की सिकल सेल स्क्रीनिंग, किशोरी बालिका की एचबी और सिकल सेल की स्क्रीनिंग,और आभा रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप का आयोजन सी एच ओ पुलकित जैन, एएनएम नेहा आर्य,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,और आशा कार्यकर्ता द्वारा किया गया।



