रतलाम 17 सितंबर । आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धार के जिले ग्राम भैंसोला से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के साथ ही 8 वा राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारम्भ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधोलिया और सहायक संचालक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती डांगी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विभाग द्वारा नगर परिषद पिपलोदा के सभा हाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया ओर पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पोषण प्रदर्शनी में कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक व्यंजन बना कर लाये गये। अतिथियों द्वारा व्यंजन टेस्ट कर व्यंजनों को सराहा गया। पोषण माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया। आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष उपमा श्याम बिहारी पटेल, महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष श्री गोपाल मालवीय, नगर परिषद पार्षद गण श्याम बिहारी पटेल, सपना गोस्वामी, प्रेमलता चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, राकेश शरण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गौरी, पर्यवेक्षक सरोज बाला पुरोहित, सुनीता नरेश, भारती सोनी, सेक्टर पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्यवक राहुल बोस के सहित 15 वार्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।



