प्रभारी मंत्री कुं श्री विजय शाह ने पौधा रोपण कर किया स्वच्छता श्रमदान
रतलाम 10 सितम्बर । शासन निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान का महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार शुभारंभ नगर निगम सभागृह में किया गया जिसमें जन भागीदारी, स्वच्छता सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक देते हुए अभियान में आम-जन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित् करते हुए ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’’ एवं ‘‘वोकल फोर लोकल’’ भावना का सःशक्त करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के जन्म दिवस पर पर धार में आयोजित ‘‘स्वस्थ नारी, सःशक्त परिवार और 8 वॉ राष्ट्रीय पोषण माह अभियान व पीएम मित्र पार्क सहित नई योजनाओं की आधारशिला रखे जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा दिये गये उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
प्रभारी मंत्री कुवंर श्री विजय शाह ने श्री कालिका माता मंदिर उद्यान में पौधा रोपण किया व मंदिर परिसर में स्वच्छता सेवा श्रमदान जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों साथ कर स्वच्छता की शपथ दिलाई।
आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत माह सितम्बर-अक्टूबर हेतु अंगीकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना बंजली ईडब्ल्यूस फ्लैट पर वृक्षारोपण, डोसी गाँव मे निर्मित रिक्त ईडब्ल्यूस फ्लैट की लॉटरी, बीएलसी घटक के पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत घर घर जाकर यूडब्ल्यू पोर्टल पर ईडब्ल्यूस घटक के हितग्राहियों को आवेदन करवाये गये।
उक्त अवसरो पर भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, एडीएम श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त विकास सोलंकी, शशि कपूर गढ़पाले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, उपयंत्री राजेश पाटीदार, शिवम् गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।






