रतलाम 15 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस क्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होटल सजन प्रभा अजंता टॉकीज के पास रतलाम में 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे से अखिल भारतीय तेरापंथ समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मेडिकल कॉलेज रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने टीएल बैठक के दौरान बताया कि रक्तदान पवित्र कार्य है इसके माध्यम से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है, रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि इससे कई प्रकार की रक्त संबंधी जांच निशुल्क हो जाती है इसलिए ई रक्त कोष पोर्टल पर https://www.eraktkosh.mohfw.gov.in पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाये। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।


