श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाया गया

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

चल समारोह में मां की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रतलाम। माता महालक्ष्मी जन्मोत्सव श्रीमाली ब्राह्मण समाज, महिला मंडल, युवा मंच ने उत्साह से मनाया । दो दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव के दूसरे दिन महालक्ष्मी जी का जन्म उत्सव दोपहर में पूजन हवन एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक उद्यापन किया गया।
शाम को श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर पर महालक्ष्मी जी का पूजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत समाजजन महालक्ष्मी परिसर में आकर महालक्ष्मी जी का पूजन एवं आराधना की। इसके बाद महालक्ष्मी जी की भव्य सवारी चल समारोह निकाला जिसमें बैंड बाजे, नासिक ढोल,ताशे, रथ मे माता महालक्ष्मी, सरस्वती एवं गणपति जी का रूप धारण कर बालिका एवं बालक विराजित रहे । बग्गी में महालक्ष्मी जी की प्रतिमा, सवारी के साथ भजन मंडली एवं महिलाएं पुरुष एवं समाजजनों ने हर्षोउल्लास से महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाया।
समाज के मंच पर समाज के गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार आशीष दशोत्तर, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका विनीता ओझा, रिकार्ड बनाने वाले बालक जिष्णु संजय दवे को सम्मानित किया गया। चल समारोह के पूर्व चल समारोह में शामिल समाज जनों का भोजन प्रसादी भी रखी गई ।
चल समारोह श्रीमाली वस स्थित महालक्ष्मी परिसर से प्रारंभ हुआ , जो विभिन्न मार्गो से श्रीमाली वास, डालूमोदी बाजार माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर, पैलेस रोड, महलवाडा स्थित महालक्ष्मी मंदिर , श्रीमाली वास मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पुनेॅश्वर महादेव के पास महालक्ष्मी मंदिर पर पहुंचा। चल समारोह के रास्ते में माता महालक्ष्मी जी के पूजन के लिए माताएं, बहनें , भक्तजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भव्य सवारी का समापन महालक्ष्मी परिसर पर हुआ, तत्पश्चात महालक्ष्मी जी की आराधना एवं आरती की गई।

समारोह के अतिथियों मुख्य अतिथि :

श्री विधुशेखर जी दवे( राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था,पुष्कर), अध्यक्षता मुकेश ओझा (समाज सेवी एवं उद्योगपति अहमदाबाद), विशेष अतिथि प्रमोद ओझा (संयोजक श्रीमाली ब्राह्मण समाज सेवा समिति इंदौर), ललित शर्मा (मुख्य उपाध्यक्ष श्री गुरु फूल नारायण आश्रम न्यास,सोजत), सत्यनारायण श्रीमाली (सांगठ,खुर्द(राजसमंद), जिलाध्यक्ष अ.भा.पुष्कर राष्ट्रीय समिति), महेंद्र बोहरा (अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर), मदन श्रीमाली, नरेंद्र राज बोहरा ने समाज द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के प्रशंसा की और समाज के हर कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया।
समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी मंचासीन रहे। समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने प्रबंधकारणी समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश व्यास, उपेंद्र ओझा,मयंक दवे,पुष्पा व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी,पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा, महर्षि संजय दवे,सुभाष जोशी,प्रफुल व्यास,महेश ओझा, सुभाष जोशी ,लोकेश व्यास,महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास ,महिला मंडल सचिव श्रीमती हंसा व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी ,युवा मंच सचिव अभिषेक व्यास ,आशीष दशोत्तर,निलय व्यास,देव व्यास ,रौनक व्यास ,शीला व्यास,भावना व्यास,ब्रजबाला व्यास,रेखा शर्मा,शिखा व्यास,कोकिला ओझा,अर्चना जोशी,संध्या कोटिया,श्रुति दशोत्तर,प्रीति व्यास,रेखा ओझा,रेखा व्यास, शरद व्यास ने स्वागत किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।