रतलाम 13 सितंबर। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय ब्लॉक प्रोसेस लैब 12 सितंबर एवं 13 सितंबर को जिले के चार ब्लॉक सैलाना, बाजना, पिपलौदा एवं रतलाम ग्रामीण में आयोजित की गई। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग रंजना सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना है। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, आयुष विभाग ,जनजातीय कार्य विभाग , सहकारिता विभाग , खाद्य सुरक्षा विभाग , कृषि विभाग , आपूर्ति विभाग, पशुपालन ,मत्स्यपालन, सीएसओ/एनजीओ आदि को प्रशिक्षण दिया गया।



