
रतलाम 12 सितंबर । आज शुक्रवार को पितृपक्ष की कुंवारी पंचमी पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा नगर के दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पोलो ग्राउंड स्थित मूक बधिर विद्यालय और लायंस क्लब संचालित ज्ञानदीप दृष्टिहीन विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों तथा अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों के लिए रखा गया।
समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि समिति की महिला मंडल की सदस्यों द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपहार, मिठाई और चॉकलेट भी वितरित की गई। आयोजन में दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, रामबाबू यादव, श्याम सुंदर उपाध्याय, शंभूलाल पाटीदार, महेश ओझा, महेश शर्मा, गोवर्धन सिंह देवड़ा, नारायण पाटीदार, ईश्वर बोराना, राजकुमार हाड़ा, अतिथि राठौर सहित महिला मंडल की प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, सोनू राठौर, जया सोनी, प्रियंका पाटीदार, कोकिला ओझा, सुनीता पाटीदार, शीतल सक्सेना, रेखा राठौड़, रेखा शर्मा, अनीता अग्रवाल, सरोज सोनी एडवोकेट, नीतू व अन्य समाजसेवियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।



