डाॅ. एम.बी. शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया

रतलाम 12.09.2025 । मध्यप्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने क्रमशः काव्या अलिशा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सोना परमार, टिया भटनागर ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दुसरा स्थान एवं नेहा बैरागी ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय की और से संस्था के संचालक महोदय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हूवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।