रीवा संभाग की लंबित विकास और सिंचाई की योजना नदी सुधार कार्यक्रम आदि समयस्याओ के निराकरण के दिया ज्ञापन

रीवा । रीवा संभाग आयुक्त बी.एस. जामोद. से संभाग के विकास के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव द्वारा, राज्य शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं विधायक श्री गिरीश गौतम और मऊगंज के विधायक श्री प्रदीप पटेल की उपस्थिति में गत दिवस मऊगंज में दी गई महत्वपूर्ण हनुमाना सिंचाई योजना एवं अन्य धर्म स्थान के विकास और विकास योजनाओं के लिए स्वीकृति और शुभारंभ के लिए राज्य शासन को चर्चा एवं ज्ञापन के माध्यम से धन्यवाद व्यक्त करते हुए पत्रकार एवं मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, गणेश एस.चौधरी।
इस अवसर पर अन्य रीवा संभाग की लंबित विकास और सिंचाई की योजना नदी सुधार कार्यक्रम तथा पर्यावरण और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधीसुधार, शहर के बढ़ते हुए विकास के साथ सड़कों की घटती चौड़ाई एवं बढ़ती पार्किंग की विकराल समस्या तथा ट्रैफिक जैसे महत्वपूर्ण विषय पर, प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाते हुए राज्य शासन के, जल विभाग के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया।