रतलाम। श्री माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में श्री रामोला मंदिर उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामोला मंदिर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। भागवत पुराण कथा पंडित गोपाल व्यास के मुखारविंद से सभी भक्तजनों ने श्रवण किया। समाज में कार्यरत सभी संगठनों ने बारी- बारी से प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी का लाभ लिया ।भागवत सप्ताह के समापन पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा एवं सचिव नरेंद्र बाहेती ने भागवत वक्ता पंडित गोपाल व्यास का स्वागत किया। समापन अवसर पर समिति के विजय असावा, प्रहलाद लड्ढा, द्वारकादास भंसाली,पंकज गगरानी,मुकेश गिलड़ा,अशोक जागेटिया,महेश भंसाली,राजेश गिलड़ा,सुनील लाठी,रमेश मारोठिया, कपिल भराड़ीया आदि बहुत संख्या में समाजजनों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।आभार समिति के विजय असावा ने माना। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने दी



