रतलाम 2 सितम्बर । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में लीलाधर महादेव मंदिर पर नेता पक्ष एवं वार्ड पार्षद श्री भगत सिंह भदौरिया की उपस्थिति में आईईसी टीम ने वार्ड के नागरिकों को गीले कचरे से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया।
आयोजित प्रशिक्षण में आई ई सी टीम द्वारा उपस्थित रहवासियों को गीले कचरे का निपटान करते हुवे घर पर ही खाद कैसे बनाए और खाद का क्या प्रयोग करे इस विधि के बारे में समझाया टीम की समझाईश के बाद वार्ड पार्षद भगत सिंह जी भदौरिया द्वारा रहवासियों से स्वच्छता के बारे में चर्चा करते हुवे घर पर ही खाद बनाने के बारे में आग्रह किया।



