- चेतक ब्रीज व पावर हाउस रोड डिवाईडरों पर लगेंगे हरे-भरे पौधो के गमले
- महापौर प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का शुभारंभ

रतलाम 2 सितम्बर । रतलाम नगर के चंहूमुखी विकास के साथ नगर को ग्रीन व सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकतओं में शामिल है ताकि शहर की 4 व 2 लेन के डिवाईडरों पर हरे भरे पौधो नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करायें।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने महाराणा प्रताप चौक से राम मंदिर व महाराणा प्रताप चौक दो बत्ती तक 4 लेन रोड डिवाईडर पर 1300 से अधिक पौधे के गमले लगाने के कार्य के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि निगम परिषद तो रतलाम नगर को ग्रीन-रतलाम व सुन्दर-रतलाम बनाने के लिये कटिबद्ध है नागरिकों का भी दायित्व है कि नगर को पर्यावरण सुधार के दृष्टिगत व नगर को हरियाली से आच्छित करने हेतु अपने आसपास की रिक्त भूमि पर पौधो का रोपण कर उनका पालन पोषण अपने बच्चो की तरह करें आपके द्वारा किया गया यह कार्य आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा विजयसिंह चौहान, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, रमेशचन्द्र पांचाल, किशोरसिंह राठौर, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, हरजीत सिंह सलूजा, रणजीत सिंह ठक्कर, प्रोफेसर वीडी शर्मा, प्रवीण गुप्ता, कैलाश गोराणा, बी आर पाटीदार, अशोक कुमार मिश्रा, सुरेश राठौड़ उपयंत्री मनीष तिवारी, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा सहित नागरिक एवं दुकानदार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया आभार वार्ड संयोजक संतोष कोलेम्बेकर ने व्यक्त किया।



