
रतलाम 28 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें गुरुवार को महापौर प्रहलाद पटेल सहित नगर निगम पार्षद दल ने महाआरती की। महाआरती के दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा सहित सपना गौरव त्रिपाठी, संगीता कृष्ण सोनी, नीशा पवन सोमानी, मनीषा विजय चौहान, धीरज कुवर किशोर, अनिता कटारा, शबाना खान, हितेश कामरेड, धर्मेन्द्र कामरेड, धर्मेन्द्र व्यास, पप्पू पुरोहित, योगेष पापटवाल, शक्ति सिंह राठौर, परमानंद योगी, रणजीत टॉक, बलराम भट्ट, संजय कसेरा, रमेश पांचाल, राजेश माहेश्वरी उपस्थित रहे।


