

रतलाम/ मुंबई। पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी म. सा.के पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा. आदि ठाना से आज मुंबई में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्री संघ के संरक्षक श्री चेतन्य काश्यप, श्रीमती तेजकुंवर काश्यप, डॉ. मनोरमा चौधरी, श्रीमती नीता काश्यप, श्रवण काश्यप, अमी काश्यप एवं काश्यप परिवार मिच्छामी दुक्कडम करने पधारे और मिच्छामी दुक्कडम करते हुए गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. से आशीर्वाद लिया।
आशीर्वाद के पश्चात मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्री संघ के संरक्षक चेतन्य काश्यप ने गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. एवं मुनि प्रवर श्री विद्वत रत्न विजय जी म.सा. आदि मुनि भगवंतो से त्रिस्तुति श्री संघ द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मुंबई थराद श्री संघ ने श्रीमती तेजकुंवर काश्यप, मंत्री चेतन्य काश्यप एवं काश्यप परिवार का बहुमान किया।



