कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
रतलाम । रतलाम जिले में एचआईवी/एड्स की जागरूकता के संबंध में सघन जागरूकता अभियान का संचालन 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के विषय में कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे सपन्न हुई । बैठक में ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसेरे, नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राधे श्याम बुधौलिया, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती संध्या शर्मा , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा एचआईवी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित स्वैच्छिक संस्थान विहान, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, लक्षगत हस्तक्षेप परियोजना टी आई, एवं अन्य पार्टनर्स की उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों, कॉलेज तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाए, साथ ही अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जाए ताकि पॉजिटिव मरीज को आवश्यक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार के साथ परामर्श सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का कैलेंडर बनाया जाए तथा आवश्यक रूपरेखा तैयार करके अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर गतिविधियां आयोजित की जाए।



