रतलाम । जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार द्वारा बताया गया कि सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 03 सितम्बर 2025 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम में किया जाएगा। जिसमें बेरोजगार युवाओ को निजी क्षेत्र की कंपनियो में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक, एंव आई.टी.आई उत्तीर्ण उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक है, मेले में भाग ले सकते है।
इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 03 सितम्बर 2025 को प्रातः 10.00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।


