माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में आयोजित रतलाम से श्री चारभुजा पैदल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में रतलाम से श्री चारभुजाजी की पैदल यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
यात्रा की शुरुआत प्रातः काल रामोला मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कालिका माता मंदिर पहुंची। कालिका माता प्रांगण में यात्रा ध्वज का स्वागत समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा, सचिव नरेंद्र बाहेती, गोविंद काकाणी, सुनील लाठी, द्वारका दास भंसाली, नरेंद्र मूंदड़ा, दिनेश लड्ढा, मनीष मालपानी, पंकज गगरानी, मुकेश गिलड़ा, उमेश मारोठिया सहित अनेक समाज बंधुओं ने किया। यात्रा संघ प्रमुख गोपाल मूंदड़ा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में 400 से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित हुए हैं। यात्रा पैदल 2 सितंबर को श्री चारभुजा धाम पहुंचेगी। उक्त जानकारी पूर्व महापौर व समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने दी।