रतलाम । जैन सोशल ग्रुप म.प्र. रीजन के चेयरमैन राहुल चपडोद के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत फेडरेशन डे के उपलक्ष्य मे जेएसजी जोन द्वारा रतलाम में तीन दिवसीय 15 अगस्त 17 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया 16 अगस्त को जीवदया एवं पीड़ित मानवता के सेवा कार्य मानवता के सेवाकार्य किये गये तथा 17 अगस्त फेडरेशन के दिन सभी ग्रुप द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम जैन दिवाकर सागोद रोड पर गौमाता को छप्पन भोग से नवकारसी कराई गई उसके बाद सामूहिक नवकार मंत्र जाप किये गये बाद मे जेएसडी फेडरेशन ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम को गति देते हुये सभा का रूप दिया गया सभा के प्रारंभ मे जेसजी म.प्र. के उपाध्यक्ष ललित कांठेड, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, जोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता, वरिष्ठ परामर्शदाता दिपेन्द्र कोठारी एवं सभी ग्रुप के वर्तमान अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया नवकार मंत्र का वाचन रेणु लुनिया, निर्मला पटवा , नुपूर गुगलिया एवं रंजना जैन ने किया फेडरेशन सुत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र गादिया द्वारा किया गया स्वागत उदबोधन झोन कार्डिनेटर निर्मल मेहता ने किया। ललित कांठेड, अमीत कोठारी, दिपेन्द्र कोठारी, सहित सभी वर्तमान अध्यक्षगण ने बधाई एवं शुभकामनाये दी इसी कम मे रतलाम के सभी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष का सम्मान किया गया जिसमें श्रेणिक लुणावत (मेन ), विनोद लुनिया (ग्रेटर), विजेन्द्र गादिया ( सेन्ट्रल), अजय मेहता ( रत्नपुरी ) स्व. श्री महेन्द्र पावेचा ( क्लासिक ), प्रितेश गादिया (युथ), अमीत कोठारी (मेत्री ) नरेश लुणावत (संस्कार ) रेखा लुणावत (संगीनी ग्रेटर) शर्मिला सकलेचा ( संगीनी उमंग ) एवं सिद्धार्थ डांगी (एलाईट) शामिल थे ।
पीड़ित मानवता की सेवा का सुकृत कार्य करते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर मनोज कटारिया, दिनेश बरमेचा, राजेन्द्र लुणावत, प्रफुल्ल लोढा, अशोक बरमेचा, अभय कोठारी, चित्ररंजन लुणावत पंकज पटवा यंशवत पावेचा, संजय गोधा, गोरख गादिया, हर्षवर्धन मुणत, अभय लोढा, किरण मेहता, रेखा डोशी, वंदना बरमेचा, प्रिति लोढा, ज्योति माण्डोत, बिंदू कटारियाआदि दंपत्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दीपक डोशी एवं रीना आचलिया ने किया आभार कमलेश बुपक्या ने किया ।



