विद्युत प्रवाह संबंधि समस्या के निदान हेतु भाजपा पार्षद दल ने की अधीक्षण यंत्री से मुलाकात

रतलाम 18 अगस्त। शहर में हो रही अघोषित विद्युत प्रवाह बंद करने की समस्या के निराकरण हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने मध्यप्रदेष विद्युत वितरण कम्पनी के अधीक्षण यंत्री विनोवा तिवारी से मुलाकात की।
सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नगर निगम विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद परमानन्द योगी, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांकला ने अवगत कराया कि अघोषित विद्युत प्रवाह बंद किया जाता है साथ ही स्ट्रीट लाईट समय पर बंद-चालू नही होती है। पेयजल वितरण के समय विद्युत प्रवाह बंद कर दिया जाता है जिससे नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
अधीक्षण यंत्री ने झोन प्रभारी कल्पेशजी व तिवारीजी को उक्त समस्या के निराकरण के निर्देश के साथ ही पार्षद दल को आश्वस्त किया मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी व नगर निगम संयुक्त रूप से समस्या का निराकरण करेंगे।