महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के महेंद्र छाजेड़ सम्मानित
रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ का महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के माध्यम से सतत 25 वर्षों से पीडि़त मानवता की सेवा के लिए शाल, पगड़ी पहनाकर कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक महावीर प्रार्थना से हुआ। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल पिछले 25 वर्षों से अपनी छोटे-छोटे सेवा कार्यों से लगातार अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करता रहा है और कोविड जैसे कठिन समय में भी महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने रतलाम शहर में रेमडिसिविर के 1000 इंजेक्शन उपलब्ध करवा कर मरीजों को निशुल्क प्रदान किये। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, संजय जैन,प्रशांत छाजेड़ ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रयास सराहनीय है। महेंद्र छाजेड़ का स्वागत संगीता सुरेंद्र जैन, हर्षा पारस पीपाड़ा, प्रीति संजय जैन, पूजा प्रशांत छाजेड़, राखी सुनील भटेवरा, दीपा चेतन मूणत, दीपा डॉ महेश धनवानी, कृति मोहित सोनी, पलक जितेंद्र सत्यानी, नवीन व्यास, रिदम छाजेड़,तृप्ति डोसी आदि ने किया। सुरेंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया।



