रतलाम । स्वाधीनता दिवस पर पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ध्वजा रोहण किया। उन्होने भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला सह कार्यालय राकेष नागर , पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित , पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, विनोद यादव, सुभेन्द्र गुर्जर, राजेष माहेश्वरी , पूजा बोहरा, सत्यदीप भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



