फोटो पर पहनाई चूडिय़ां और भारत माता के चरणों में दिया ज्ञापन
रतलाम 17 मई 2025 । आज शनिवार को अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान पर महिला कांग्रेस द्वारा भारत माता के चरणों में ज्ञापन रखकर आक्रोश व्यक्त किया गया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में महिलाओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे उसको लेकर महिला कांग्रेस ने उनके पोस्टर पर चूडिय़ों की माला पहनाई और सभी महिलाओं ने उनको चूडिय़ां भेंट की।
महिला कांग्रेस ने विजय शाह के बयान को महिलाओं का अपमान बताया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने विजय शाह के पोस्टर पर चूडिय़ों की माला पहनाकर अपना विरोध जताया। साथ ही, भारत माता के चरणों में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें भाजपा के नेताओं को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की गई।
विजय शाह और जगदीश देवड़ा जैसे नेता संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ जाकर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कि अत्यंत निंदनीय है। हम भाजपा के इन नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए भारत माता आपके चरणों में प्रार्थना करते हैं।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक पारस सकलेचा, जिला अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राधा प्रजापति, अनु नेकाडी, आशा रावत, नजमा बेलुत, तबस्सुम शेरानी, मोना, रंजना, जायदा बेगम, तबस्सुम खान, हिना, लीलाबाई, रेखा सोलंकी, काजल, अफसाना ,शानू, अनीता, मुमताज खान, रश्मि सिंह, अनुराधा, कविता, संगीता गुर्जर, अंजू चौहान, शारदा राठी, हेमलता, फैय्याज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह, कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, इक्का बैलूत, अमित शर्मा, मोंटी, इकरार चौधरी, सलीम बागवान, हरविंदर सिंह नांद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।